ग्वालियर में दिनधाड़े हुआ एक बच्चे का अपहरण
ब्यूरो चीफ गजेंद्र सिंह यादव
ग्वालियर में सुबह सुबह एक बच्चे को किडनैप कर ले गए कुछ बदमाश बच्चे की मां अपने बच्चे को प्रतिदिन की तरह स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी कुछ बदमाश आए बाइक से और बच्चे की मां की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर बच्चे को किडनैप कर भाग गए
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने ग्वालियर में बच्चे के अपहरण मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों से बात कर वरिष्ठ अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
ग्वालियर । जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियर स्थित मुरार क्षेत्र में आज सुबह हुए बच्चे के अपहरण मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि पूरी मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ है तथा शीघ्र ही बच्चों को सकुशल वापस लाएंगे। इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि गुरुवार की सुबह मुरार क्षेत्र में अपने बच्चे को स्कूल बस में छोड़ने जा रही एक मां से उसके बच्चे को छीनकर अपहरण करने की घटना सामने आई है, जिसकी सूचना मिलने पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने तत्काल बच्चे के परिजनों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी के प्रकार की कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी तथा बच्चे को शीघ्र ही सकुशल वापस लाया जाएगा। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने जिले के आईजी श्री अरविंद सक्सेना, डीआईजी श्री अमित सांघी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह से भी दूरभाष पर चर्चा की तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।