नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
जयनगर प्रखंड के गडगी से बड़ानो पुल तक रोड की मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता
गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने हेतु सख्त निर्देशित किया। अमित यादव।
हजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित ने अपने सोसल मीडिया के जरिए बताया की जयनगर प्रखंड के गड़गी से बड़ा़नो पुल तक रोड़ की मरम्मत का कार्य चल रहा था, लेकिन इसमें बड़ी अनियमितता बरती जा रही थी। रोड निर्माण में प्रेशर या झाड़ू से पहले गंदगी साफ की जाती है, फिर निमंसन डालकर कालीकरण किया जाता है। लेकिन संवेदक द्वारा रात के समय में यह कार्य जल्दबाजी में कर दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कार्य को रोका और हमें सूचना दी। जिसके पश्चात आज हमने इंजीनियर और संवेदक को फटकार लगाई और सड़क की सफाई कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने हेतु सख्त निर्देशित किया।