दलपतपुर जीरो पॉइंट पर बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत, एक सिपाही घायल।
संवाददाता अनूप सारस्वत,
मुरादाबाद। शहर में एक सड़क दुर्घटना में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया , हादसा बुधवार को दोपहर रामपुर रोड पर दलपतपुर जीरो पॉइंट के पास हुआ, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हादसे के समय हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार बाइक से साथी सिपाही मनोज कुमार के साथ फील्ड गस्त से थाने लौट रहे थे घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रणविजय सिंह सीओ कटघर आशीष सिंह व दूसरे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया,जानकारी के मुताबिक कठघर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार बाइक से अपने साथी कांस्टेबल मनोज कुमार के साथ फील्ड में ड्यूटी पर गए थे वापस आते समय जीरो पॉइंट पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी टक्कर लगते राजकुमार और मनोज नीचे गिर पड़े राजकुमार का सिर सड़क पर लगा और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची,पुलिस उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टर ने देखते ही राजकुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल मनोज कुमार का इलाज चल रहा है पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है,कांस्टेबल के शव का पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है, कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार और मनोज कुमार काशीपुर दोराहा पुलिस चौकी पर तैनात है शबे बरात में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए काशीपुर रोड चौकी पर तैनात हेडकॉन्स्टेबल राजकुमार और मनोज बुधवार दोपहर में चौकी क्षेत्र के गांव राफ़तपुर में गए थे दोनों ने वहां तैयारीयों का जायजा लिया और बाइक से वापस आ रहे थे दोपहर करीब 3:00 बजे रामपुर रोड पर जीरो पॉइंट के पास ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों हेड कॉन्स्टेबल बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से राजकुमार की मौत हो गई राजकुमार मूल रूप से बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में ददरूआ गांव के रहने वाले थे उनके परिवार में पत्नी दो बेटे एक बेटी है हादसे का पता चलती ही परिवार में चीख पुकार मच गई।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट