सिंटेक्स फैक्ट्री में लगी आग, हनुमान मूर्ति कठघर थाना क्षेत्र की घटना, मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद, अग्निशमन की 7 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना।
संवाददाता अनूप सारस्वत,
मुरादाबाद।शहर के हनुमान मूर्ति स्थित सिंटेक्स कंपनी के गोदाम में आज दोपहर 3.0 बजे आग लग गई,देखते देखते आग पूरी तरह से भड़क गई, गुरुवार दोपहर 3:00 बजे इस अग्निकांड की जानकारी प्रशासन को हुई , तुरंत मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां रवाना हुई, आग इतनी भी भयानक थी इसका धुआं 5 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था, आग और धुएं के गुबार की वजह से रोड के दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया गया,आसपास की इमारत से लोगों को बाहर आने के लिए कहा गया 6 अग्निशमन गाड़ियां मौके पर है, और आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, इस गोदाम के मालिक सनी दुबे बताये जा रहे हैं यह गोदाम कठघर थाना क्षेत्र के इलाके में हनुमान मूर्ति तिराहे के पास है गोदाम ररिहायशी इलाके में बना हुआ है, धुआं काफी दूर से दिख रहा है, आग फैलती जा रही है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट