करौली जिले के गांव रामपुर धावाई के आम रास्ते पर भारी पानी जमा होने से कीचड़ हो गया है जिससे गांव के आमजन मवेशी और स्कूल के बच्चों को भारी परेशानी होती है। और कभी-कभी तो स्कूल के बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं जिसके कारण स्कूल जाने में भी वंचित रह जाते हैं। और गांव वालों का कहना है की गंदगी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है इस बारे में जब गांव वालों ने सरपंच से बात की तो वह बोला कि गंदगी निकालने के लिए सड़क चौड़ी नहीं है। जिसके कारण गंदगी खत्म नहीं हो सकती और पानी को निकालने के लिए एक चौड़ा गड्ढा बनवाकर निकाला जाएगा। इस संबंध में सभी गांव वालों ने प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द गंदगी को खत्म करने की गुहार लगाई है।
*इंडिया टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव केला देवी करौली राजस्थान*