करौली जिले के सपोटरा विधानसभा के ग्राम पंचायत नारोली डांग में खेतों पर लगे 16 केवीए 3 फेज के ट्रांसफार्मर को चोरों ने बीती रात नीचे पटक कर जान की परवाह किए बगैर ही तांबा और आयल की चोरी कर ले गए। सुबह ग्रामीणों ने खेत के कुए पर ट्रांसफर का खोल और अन्य सामान बिखरा देखा तब चोरी का पता चला। रूपचंद पुत्र हजारी मीणा के कुएं पर यह ट्रांसफार्मर लगा था। चोरों ने इसे जमीन पर गिराकर ताबां और आयल निकाल कर ले गए। एवं ट्रांसफार्मर की चोरी से डिस्कॉम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। आम जनता को भी बिजली आपूर्ति में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
*रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव केलादेवी,करौली,राजस्थान*