खबर सहारनपुर से
पुलिस अधीक्षक यातायात ने ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में छात्राओं को दी सुरक्षा के टिप्स
गागलहेडी अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा पी०जी०पायस इंटर कॉलेज में आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात ने पुलिस की कार्यशाला का उद्घाटन किया कार्यक्रम का श्री गणेश पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सिद्धार्थ वर्मा कॉलेज प्रबंधक पंकज गर्ग अमर उजाला के क्राइम हेड रोशन गिरी संवाददाता दुर्गेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात से सिद्धार्थ वर्मा ने छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देना और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात ने छात्रों और छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने 112 (आपातकालीन हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 181 (महिला सुरक्षा हेल्पलाइन), 102 (एम्बुलेंस सेवा) और अन्य महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों पर भी चर्चा की और छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक यातायात ने इस अवसर पर छात्राओं को यह बताया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या अपराध का शिकार होने पर उन्हें घबराने की बजाय इन हेल्पलाइन नंबरों का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। यह नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और उनसे तुरंत सहायता मिल सकती है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने विशेष रूप से साइबर अपराधों के प्रति छात्राओं को सजग रहने की सलाह दी और कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत जानकारी का साझा करना कितना खतरनाक हो सकता है।
इसके अलावा, कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात ने छात्राओं को विशेष रूप से बाइक और स्कूटी चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट न केवल उनके जीवन को सुरक्षित रखता है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिए एक अहम कदम है। यह छोटे-छोटे कदम हमारे जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं और हमें दुर्घटनाओं से बचा सकते हैं।
प्रबंधक पंकज गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ग्रहण कराई
प्रधानाचार्य मनोज यादव व कोऑर्डिनेटर पारुल सचदेवा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल छात्राओं के लिए एक शिक्षा सत्र साबित होते है, बल्कि उनके सुरक्षा, आत्मरक्षा और जागरूकता के प्रति एक अहम कदम भी साबित होतेहै। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास निश्चित ही समाज में महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देगा और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने अपनी सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात से सवाल पूछे जिनका पुलिस अधीक्षक यातायात में बच्चों को जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया
कार्यक्रम का संचालन फरीन ने किया
इस अवसर पर मुकुल धीमान मनीष शर्मा उदित धीमान कुलदीप कुमार उमेश सिंह दीपक स्वाति धीमान छवि ढिल्लों नेहा वर्मा सुनीता चौहान बबली यादव सारिका शर्मा मोनिका डोली यादव मेनका यादव आदि उपस्थित रहे
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़