जान का जोखिम, लोगों की नादानी, कर रहे पुल पार, पुल पर है बहता हुआ पानी
दमोह : प्री मानसून की दस्तक के साथ ही जोरदार बारिश का दौर दमोह जिले के लोगों को देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर बारिश के दिनों में लोग अपनी जान का जोखिम उठाने से नहीं चूक रहे। दरअसल बारिश के मौसम में पुल के ऊपर से बहता हुआ पानी और लोग बहते हुए पानी को पार करने की नादानी करते हैं, और यह जान का जोखिम कभी-कभी जान जाने का कारण भी बन जाता है। ऐसे हालात में प्रशासन व्यवस्था है तो करता है, इसके बावजूद लोग मनमानी का दौर जारी रखते हैं और बहते हुए पानी के बीच से पुल को पार करते नजर आ रहे हैं।

कहां पर कर रहे लोग यह पुल पार
दमोह पथरिया मार्ग पर पथरिया के पास रेलवे का पुल और सड़क मार्ग का पुल वैसे तो अलग अलग है, लेकिन इस वक्त में लोग जान का जोखिम उठाते हुए जहां कभी-कभी रेल के पुल को पार करते नजर आते हैं। वही फिलहाल प्री मानसून की हुई बारिश के बाद लोग सड़क के पुल पर पानी होने के बावजूद धड़ल्ले से पार कर रहे हैं। जबकि यह सकरा पुल है, गड्ढों वाला पुल है, ऐसे में हादसा हो सकता है,और इस पुल पर हादसे होते भी रहे हैं। लेकिन पथरिया से करीब 5 किलोमीटर दूर पुल को पार करने का जोखिम लोग उठा रहे है। बाइक सवार लोग इस पुल को पार करते नजर आ रहे हैं।
दमोह जिले में बारिश में आम हो जाते हैं ऐसे नजारे
बारिश के मौसम में दमोह जिले के विशेषकर ग्रामीण अंचलों के मार्गों पर इस तरह के नजारे आम हो जाते हैं। दरअसल लोग जल्दबाजी में अपने घर पहुंचना चाहते हैं, या घर से शहर की ओर आना चाहते हैं। ऐसे में पुल के ऊपर से बहता हुआ पानी उन्हें जोखिम उठाने मजबूर करता है, और लोग बाइक पर सवार होकर वाहनों पर सवार होकर पानी को पार करते हुए एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचते हैं। यह नजारे पूरे बारिश के मौसम में दिखाई देते हैं। ताजा मामला दमोह के पथरिया मार्ग का है। वहीं अन्य स्थानों से भी इसी तरह से जान जोखिम में उठाने के नजारे देखने को मिलते हैं, और इस तरह के जोखिम में अनेक लोगों की जान भी चली जाती है।
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल से