खबर सहारनपुर से
थाना फतेहपुर एवम थाना कुतुबशेर प्रभारियों को मिली जबरदस्त कामयाबी
थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमे लगातार कामयाबी की और
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने पकड़ा चोरी के मुकद्दमे में फरार शातिर चोर,चोरी की अलमारी बरामद
थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने पकड़ा भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से चोरी/लूट/मर्डर एवम नशा तस्करी करने वालो के धड़ाधड़ खुलासे कर उन्हें जेल की हवा खिलाने वाले थानाध्यक्ष फतेहपुर धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अनिल तेवतिया,सौरभ यादव एवम विजय पाल सिंह ने एक बार फिर जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान फतेहपुर बिजली घर के पास से फरार हुए एक ऐसे शातिर चोर सुमित उर्फ लीला पुत्र लुहारी निवासी गदरहेडी को गिरफतार किया,जिसने प्राथमिक विद्यालय रामखेडी के तीन कमरों के ताले तोड़कर एक अलमारी एवम 6 प्लास्टिक की कुर्सियां चोरी की और फरार हो गया था।जिस मामले पर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस शातिर चोर को अलमारी के साथ गिरफ्तार कर लिया।इसके अलावा थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक यमुना प्रशाद ने अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से आज भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी कर हिन्दू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संजय पुत्र अतर सिंह निवासी हबीबगढ रोड स्थित लहियागढ को लहियागढ के पास से ही गिरफ्तार किया।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़