✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
ग्राम द्वारा के पास पलटी बस, इंद्रानगर बाईपास पर महाकुंभ श्रद्धालुओं के वाहन टकराए, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस,
कटनी। गत बुधवार की तड़के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम द्वारा के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें बस में सवार महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु घायल हो गए थे। इस घटना के दूसरे दिन ही आज गुरुवार को एक बार फिर श्रद्धालुओं से भरी बस ग्राम द्वारा के समीप ही अनियंत्रित होकर पलट गई। आज सुबह हुई बस पलटने की घटना में भी बस सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोटे आई हैं। इसके अलावा कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर के समीप बाईपास पर दो चार पहिया वाहन आपस में टकरा गए। दोनों वाहनों की टक्कर में भी किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों ही मामलों में यातायात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाते हुए जाम खुलवाया एवं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। हादसे की जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि 20 फ़रवरी दिन गुरुवार की सुबह ग्राम द्वारा के सामने ड्राइवर की लापरवाही के कारण बस पलट गई। बस क्रमांक TS-08-UA-5856 प्रयागराज कुम्भ मेला से वापस लौट रही थी। ग्राम द्वारा के सामने ड्राइवर को झपकी लगने के कारण बस पलट गईं। जिसमे बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटे आई है। घटना स्थल पहुंचकर यातायात पुलिस के द्वारा घायलों को उचित उपचार के जिला अस्पताल भिजवाया गया। एवं दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवा कर लग रहे जाम को क्लियर कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रयागराज कुम्भ मेला में शामिल होने जा रहे श्रदालुओं की तेज रफ़्तार कार इंद्रानगर बाईपास में हादसे का शिकार हो गई। दो वाहनों की भीड़त होने की जानकारी लगतेही कुठला व यातायात पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उक्त घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सड़क हादसा होने के कारण हाइवे मार्ग में जाम लग रहा था जिसमे पुलिस बल के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त हुई दोनों कारो को साइड में करवाया गया और लग रहे वाहनों के लम्बे जाम को क्लियर करवाया गया।।