सहारनपुर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिड्ढा के सुपुत्र के जन्मदिन के अवसर पर
अर्पित मिड्ढा के जन्मदिन पर प्रभु जी की रसोई में जरूरतमंदों को भोजन वितरण
सहारनपुर। वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिड्ढा के पुत्र अर्पित मिड्ढा के जन्मदिन के विशेष अवसर पर प्रभु जी की रसोई में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। इस प्रेरणादायक आयोजन का संचालन प्रभु जी की रसोई के सचिव शीतल टंडन और कर्नल संजय मिड्ढा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में शीतल टंडन ने अर्पित मिड्ढा और उनके पिता मनोज मिड्ढा को पटका पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया। कर्नल संजय मिड्ढा ने बुके और राम मंदिर राम दरबार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
अर्पित मिड्ढा ने इस अवसर पर कहा, “आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है। जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर मुझे अपार सुकून और खुशी मिली। प्रभु जी की रसोई जैसी सेवा से जुड़कर मैंने जीवन का वास्तविक उद्देश्य महसूस किया।”
उन्होंने बताया कि जन्मदिन की शुरुआत दिल्ली रोड स्थित गौशाला में गौसेवा से की, इसके बाद आवास विकास में मंद बुद्धि बच्चों के स्कूल में जाकर बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार दिए। अंत में प्रभु जी की रसोई में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर आनंद की अनुभूति हुई।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिड्ढा ने इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि पुत्र के जन्मदिन पर हम इस नेक कार्य में शामिल हुए और अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया।”
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें कर्नल संजय मिड्ढा, रमेश मुरली, सरदार इकबाल सिंह चावला, अजय कुमार, सुभाष अग्रवाल, अतुल जैन, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल थे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्रभु जी की रसोई सहारनपुर में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यरत है। इस आयोजन ने यह साबित किया कि व्यक्तिगत खुशी को दूसरों की सेवा में लगाना सच्ची मानवता की मिसाल है।
कार्यक्रम का समापन जरूरतमंदों को भोजन वितरण के साथ हुआ, जिसे सभी ने सराहा और इसे समाज सेवा की मिसाल बताया।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़