भाजपा एमएलसी ने दिल्ली रोड पर गागन पुल के चौड़ीकरण की मांग की ।
ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत,
इंडियन टीवी न्यूज़,
मुरादाबाद। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य एमएलसी एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी ने विधान परिषद में गागन पुल के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया है भाजपा एमएससी ने कहा कि गंगन नदी पर बना पूल अंग्रेजी हुकूमत के दौर का है जो जर्जर और जानलेवा हो चुका है भाजपा नेता ने कहा कि गंगन नदी पर पुराने पुल के बराबर में नया पुल बना है लेकिन दिल्ली रोड पर बढ़ती आबादी के लिहाज से इसकी चौड़ाई बेहद कम है इसलिए भविष्य की जरूरत को देखते हुए पुराने पुल को तोड़कर यहां फोरलेन या 6 लेन पुल का निर्माण किया जाना चाहिए भाजपा नेता ने पुराने जर्जर पुल पर यातायात जारी होने को भी खतरनाक बताया है भाजपा नेता ने कहा कि पुराना पुल जर्जर है उसकी फेसिंग ध्वस्त हो चुकी है ऐसे में यहां हादसे की आशंका है
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट