शेयर ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजों ने सीआरपीएफ के ए एस आई से ठगे 20 लाख रुपए।
ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत,
इंडियन टीवी न्यूज़,
मुरादाबाद। शहर में साइबर ठगों ने सीआरपीएफ के एक एएसआई से 20 लाख रुपए ठग लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग की आड़ में साइबर ठगो ने घटना को अंजाम दिया पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ऑनलाइन ट्रेनिंग के नाम पर साइबर ठगो ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक से लाखों रुपए की ठगी कर डाली पीड़ित दरोगा ने ठगी के मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, मुरादाबाद जिले के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के गांव नगरिया निवासी विपिन सिंह उत्तराखंड के काठगोदाम हल्द्वानी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के पुलिस उप महानिदेशक कार्यालय में सहायक उप निरीक्षक एएसआई के पद पर तैनात है विपिन सिंह द्वारा थाना साइबर को दी गई तहरीर के मुताबिक अनाया पटेल, राजेश कपूर, आरव, अनीता, एनी, ध्रुव रंधावा, मोहित बंसल, व एस के के द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग एप्लीकेशन व छवि सिक्योरिटी वेबसाइट के माध्यम से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे कई बैंक खातों में 20 लाख 59 या ₹700 ट्रांसफर करा लिए लेकिन पैसे वापस नहीं मिले, ठगी का शिकार हुए एएसआई का कहना है कि अब उनसे छवि सिक्योरिटी द्वारा 40 लाख रुपए और जमा करने की डिमांड की जा रही है उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है जिसकी वजह से वह काफी परेशान है उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है मुरादाबाद की थाना साइबर पुलिस ने पीड़ित ए एस आई विपिन सिंह की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनके मोबाइल नंबरों के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट ।