दुद्धी में महिला ने तीन बेटियों को दिया जन्म,लोगों ने कहा शुभ संकेत
दुद्धी सोनभद्र।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने जानकी दिवस के दिन तीन बेटियों को जन्म दिया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।लोगों को आमतौर पर जुड़वा बच्चा जन्म होने का खबर मिल जाया करता था लेकिन डुमरडीहा गांव की 21 वर्षीय सुशीला देवी ने तीन पुत्रियों को जन्म देकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है।सुशीला देवी को देर रात एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया ।जहां गुरुवार व शुक्रवार की मध्यरात्रि महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया है। दो बच्चियों का वजन लगभग 880 ग्राम और एक का वजन 740 ग्राम है। नवजात बच्चियों का वजन काफी कम है, जिसके कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
लोग इस घटना को एक शुभसंकेत मान रहे हैं, क्योंकि यह जानकी दिवस के दिन हुई है। उनका कहना है कि माता सीता से जुड़े इस दिन तीन कन्याओं का जन्म एक अच्छा संकेत है।
यह घटना पूरे क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल बना दिया है और लोग इसे एक अनोखा और शुभ संकेत मान रहे हैं। वही परिवार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह