नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
प्रखंड के नौ पंचायतों में सबसे भ्रष्ट पुनाई पंचायत।
सोशल वर्कर नरेश सोनी और उमेश यादव के द्वारा X पर मामला को उक्षालने पर हुई जांच।
हजारीबाग/दारू: हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड में कुल 9 पंचायत है और सबसे भ्रष्ट पंचायतों में पुनाई पंचायत नंबर वन है। ऐसा मैं नहीं कह रहा बल्कि दारू प्रखंड की आम जनता कहते हैं।
ऐसा सोचने पर मैं मजबूर हूं । क्योंकि पुनाई टांड़ निवासी स्वर्गीय कैला यादव के पुत्र विनोद यादव ने सरकार आपके द्वार के शिविर में अबुआ आवास के लिए आवेदन दिया था । लेकिन उसका नाम सूची में नहीं आया। उसके बाद 20 अगस्त को कार्यालय में BDO साहब को आवेदन दिया था। BDO साहब ने आश्वासन दिया था । कि एक-दो दिन में प्रखंड कर्मी जांच के लिए जाएंगे लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कर्मी जांच के लिए नहीं गया है। मामला को सोशल वर्कर नरेश सोनी और उमेश यादव ने अखबारों और सोशल मीडिया लाया मामला सोशल मीडिया में आने के बाद प्रखंड कार्यालय कर्मी 21 फरवरी 2025 को पुनई टांड़ निवासी विनोद यादव के घर जांच करने पहुंचे।
उसी बिच पता चला कि कुछ सप्ताह पहले ब्लॉक के कर्मचारी पुनाई गांव में आवास के लिए गुप्त तरीके से सर्वे करने गए थे । और 7 लोगों के घर का सर्वे कर लिया लेकिन विनोद यादव जैसे लाभुक के घर का सर्वे करने नहीं गए।
बिनोद यादव घर के 4 भाईयों में से एक है। और पिता को सालों पहले इंदिरा आवास योजना के तहत 2 रुम मिला था। आज यह नौबत है की बिनोद परिवार सहित खाली बारी में रहने को मजबूर है। क्या इस तरह के कृत्य से ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों पर सवाल उठता है या नहीं? यह सब जांच का विषय है।
आवास देने से पहले लाभुकों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। बीडीओ सर डीसी मैडम से विनम्र निवेदन है कि 2019 से अब तक जिन लोगों को आवास मिला है उनकी संपत्ति की जांच कराने की कृपा करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।