ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ : पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के आधार पर प्रभारी निरीक्षक बिसंडा द्वारा चार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंग चार्ट अनुमोदित किया

```

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के आधार पर प्रभारी निरीक्षक बिसंडा द्वारा चार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के आधार पर प्रभारी निरीक्षण बिलसण्डा द्वारा तालिव पुत्र इलियास नि0ग्रा0 तालगांव थाना निगोही, सोमिल पुत्र बडे लल्ला नि0ग्रा0 तालगांव थाना निगोही, रोहित पुत्र रियाज अहमद नि0ग्रा0 तालगांव थाना निगोही व अनीस पुत्र जलीला नि0ग्रा0 तालगांव थाना निगोही जिला शाहजहांपुर आदि के अभियुक्तगणों के विरूद्व गैग चार्ट अनुमोदित किया गया है। उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्व मु0अ0सं0-52/2021, धारा 03/05/08 गौवध अधि0सीएस0नं0-109/21 दिनांक 17.04.2021 को अभियुक्तो के विरूद्व धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत गोवध निवारण अधिनियम के अन्तर्गत गोवंशीय पशुओं का वध करने के अपराध का अभियोग पंजीकृत किया है।
प्रभारी निरीक्षक बिलसण्डा जनपद पीलीभीत की आख्यानुसार गैगलीडर तालिव पुत्र इलियास नि0ग्रा0 तालगांव थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर ने गौ हत्या कर उनका मांस बेचना व तस्करी करने का एक संगठित गिरोह बना रखा है तथा अपने गैग के सदस्य सोमिल पुत्र बडे लल्ला नि0ग्रा0 तालगांव थाना निगोही, रोहित पुत्र रियाज अहमद नि0ग्रा0 तालगांव थाना निगोही व अनीस पुत्र जलीला नि0ग्रा0 तालगांव थाना निगोही जिला शाहजहांपुर द्वारा लुक छिपकर गौवंशीय पशुओं की तस्करी व उनका वध कर मांस बेचना इनका पेशा है। इस गिरोह के सदस्यों के इस दुस्सासिक अपराधिक कृत्यो से आम जनमानस में भय व्याप्त है। इन खिलाफ कोई भी व्यक्ति गवाही देने को तैयार नही है। यह गैग समाज विरोधी क्रियाकलापों मंे संलिप्त है इनका स्वतंत्र रहना जनहित में उचित नहीं है। उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्व गैगचार्ट में अंकित किया गया अपराधिक वितरण पूर्णतया सही है।

फूलचंद राठौर ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *