नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
स्टूडियो नाइटी 2 यूनिसेक्स सैलून का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला आधुनिक ब्यूटी और हेयर केयर सेंटर
स्थान: आनंदा चौक, टाउन हॉल, नगर पालिका मार्केट
हजारीबाग : शहरवासियों के लिए ब्यूटी और हेयर केयर से जुड़ी सुविधाओं में एक और आधुनिक केंद्र जुड़ गया है। स्टूडियो नाइटी 2 यूनिसेक्स सैलून का भव्य उद्घाटन शनिवार को नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता आनंद देव तथा जेडीयू नेता राकेश गुप्ता के आतिथ्य में किया गया।
उद्घाटन समारोह में रही खास उपस्थिति
सैलून की युवा संचालिका अल्फीशा शाह, जो स्वर्गीय डेली मार्केट ठेकेदार मो. मुस्लिम की पुत्री और सुजैत चौक के चालीसवां के खलीफा और युवा समाज सेवी अल्तमश मुस्लिम की छोटी बहन हैं, ने इस मौके पर सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि आनंद देव ने सैलून की माता-पिता के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए, अल्फीशा शाह की माता जी राजिया बेगम से फीता कटवाकर इस अत्याधुनिक सैलून का शुभारंभ करवाया।
सैलून में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ
स्टूडियो नाइटी 2 यूनिसेक्स सैलून न केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं के लिए भी स्टाइलिंग और ग्रूमिंग सेवाओं की बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। यहां के अनुभवी हेयर स्टाइलिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट्स ग्राहकों को नवीनतम ट्रेंड्स के अनुरूप सेवाएँ देंगे। अशरफ (सीनियर हेयर स्टाइलिस्ट), स्मृति कुमारी, बिट्टू शर्मा आदि की विशेषज्ञ टीम इस सैलून में सेवाएँ देगी।
सैलून के उद्घाटन पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अली हसन, अल्तमश मुस्लिम, मुकद्दस, मो. फैजान, राजा बंधन सूट, गुंजन मधेशिया, सनी यादव, सरफराज अहमद, रमेश यादव, मो. वासिफ, चंदन यादव, अबू खैर कलीम, मयंक सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं अल्फीशा शाह
अल्फीशा शाह ने उद्घाटन समारोह के दौरान बताया कि उनका उद्देश्य शहरवासियों को मेट्रो सिटीज़ जैसी उन्नत ग्रूमिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा,
“आज का समय प्रोफेशनल लुक और आत्मविश्वास का है। स्टूडियो नाइटी 2 में हम हर वर्ग के लोगों के लिए विश्वस्तरीय हेयर और ब्यूटी ट्रीटमेंट की सुविधा प्रदान करेंगे।”
मुख्य अतिथि आनंद देव ने अल्फीशा शाह के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा,
“युवा पीढ़ी का इस तरह व्यवसाय में आगे आना सराहनीय है। यह सैलून न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, बल्कि शहर के लोगों को उच्च स्तरीय सौंदर्य सेवाएँ भी प्रदान करेगा।”
विशिष्ट अतिथि जेडीयू नेता राकेश गुप्ता ने भी इस पहल को प्रोत्साहित करते हुए कहा,
“महिलाओं का स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना समाज के लिए प्रेरणादायक है। इससे अन्य युवा भी व्यापार और उद्यमिता में रुचि लेंगे।”
स्थानीय लोगों में उत्साह
इस नए सैलून के खुलने से आनंदा चौक क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों का मानना है कि अब उन्हें आधुनिक हेयर स्टाइलिंग और ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।