करौली जिले की दुर्गम डांग क्षेत्र में बसे कस्बे करणपुर की राहा अब आसान होगी वर्षों से बदहाल हो रही दुर्गम घाटी करणपुर में निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार ने 50 करोड रुपए की घोषणा की है। इन घोषणाओं से न केवल इन क्षेत्रों के वसंत को लाभ मिलेगा बल्कि दुर ।दराज से आने वाले यात्रियों को भी राहत मिल सकेगी।और घोषणाओं से क्षेत्र के भामासाहो में खुशी की लहर दौड़ उठी और गुरुवार को विधानसभा में बजट सामान्य बाद विवाद के दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जिले वासियों को कई सौगात दी है इसमें प्रमुख रूप से करणपुर घाटी में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 50 करोड रुपए की घोषणा की गई है। वर्तमान में लंबे समय से घाटी असुरक्षित है बीते मानसून में भारी बारिश के चलते घाटी मार्ग पर चलना खतरों से भारा हो गया था। भारी बारिश से यहां पहाड़ से बड़ी चट्टानें खिसककर सड़क मार्ग पर आ गई एवं घाटी में सड़क कई स्थानों पर धंस गई एवं डामर का नाम निशान मिट गया है। पूरी घाटी में अनगिनत गड्ढे हो रहे हैं। इन हालातो में घाटी को सही तरीके से निकलना मुश्किल होता है। गौरतलब है कि करणपुर क्षेत्र में चुंबकीय शक्ति के नाम से प्रसिद्ध गुमानो माता का मंदिर स्थित है। जहां करौली जिले सहित दुर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते है। लेकिन घाटी के क्षतिग्रस्त होने से खतरे की आशंका बनी रहती है। ऐसे में अब बजट में मिली 50 करोड रुपए की सौगात से क्षेत्र वासियों और दूर-दराज से गुमानो माता के दर्शनों को आने वाले यात्रियों की राहा सुगम हो सकेगी एवं वित्त मंत्री ने सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में ही एक और बड़ी सौगात दी है। ताजपुर से भरतून मसावता और रानेटा नारोली डांग खेड़ला बिच्छुदोना सड़क मार्ग का चौड़ाइकरण एवं शुद्धिकरण शामिल है। 45 किलोमीटर के इस सड़क मार्ग को 65 करोड रुपए की घोषणा की गई है। इसके अलावा गंगापुर से ताजपुर -डाबरा रोड और बाया रेलवे स्टेशन गंगापुर सिटी तक की 7 किलोमीटर के लिए 12 करोड रुपए की घोषणा की गई है। इससे दोनों जिलों की कनेक्टिविटी और बढ़ेगी।
*इंडिया टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान।*