चित्तौड़ गढ़
सुरेश शर्मा
व्यक्तिगत विचारधारा छोड़ कर सर्वजनहिताय के काम करें : धाकड़
गंगरार। संसद व विधायक का जलूस में स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।
– व्यक्तिगत विचारधारा को छोड़ कर सर्वजनहिताय के लिए काम करें। यह न विचार विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने ब्लॉक स्तरीय प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम की ने अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने न कहा कि क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार हो में प्राथमिकता दी जा रही हैं। वही हमें भी काम करने की आदत डालनी चाहिए। लाभान्वितों को सम्बोधित करते हुए डॉ. धाकड़ ने कहा कि आवास योजना का लाभ पूर्णतया मिलना चाहिये। यदि किसी भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा परेशान किया जाता है या कार्य में आनाकानी की जाती हैं तो तुरन्त इसकी शिकायत करें। डॉ धाकड़ में ने अपने सम्बोधन में गंगरार को दो सड़क । व बायपास की सौगात बताते हुए रिको में सरेमिक पार्क को ऐतिहासिक घोषणा बताया। वही गंगरार ग्राम पंचायत को शिघ्र
ही नगरपालिका बनाने की घोषणा करवाने का आश्वासन दिया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पद से सम्बोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि जो मोदी सकार ने आमजन के लिये किया हैं वह अगर पुर्ववर्ती सरकारें करती तो आज भारत की अलग ही स्थित होती। देश में कोई समस्या ही नहीं होती। वहीं आगामी स्थानीय निकाय के चुनावों में भी भाजपा सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह चैहान में कार्यकर्ताओं व नेताओं की स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं का सम्मान करें और जनमानस का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने सरकारी तंत्र में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर कर्मचारियों को संभल जाने की नसीहत दी। आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुंवालिया सरपंच प्रतिनिधि एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भंवर लाल जाट
के कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने पर सांसद व विधायक द्वारा भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। आयोजित कार्यक्रम से पूर्व सांसद सीपी जोशी व विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ का कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा डीजे साउंड व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार आतीश बाजी कर जुलून निकाला। जगह-जगह तोरण द्वार लगा कर स्वागत किया। गंगरार में सांसद व विधायक के पहुंचने पर सर्वप्रथम दोनों के द्वारा अम्बेडकर सर्कल पर अम्बेडकर का माल्यार्पण किया। वही उसके बाद सर्कल पर रेगर समाज द्वारा 101 किलो फुलों की माला पहना कर, ग्रामीणों ने ससिद व विधायक का माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर स्वागत किया। वही अम्बेडकर सर्कल से लेकर पावर हाउस तक सांसद व विधायक के रोड़ शों में जगह जगह विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।