खबर सहारनपुर से
एसएसपी ने किया पुलिस लाइंस के विभिन्न विभागों का वार्षिक निरीक्षण
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने आज पुलिस लाइंस के विभिन्न विभागों का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बंधितों को उचित दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण आज सुबह पुलिस लाईन पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस लाइंस के विभिन्न विभागों का वार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले एसएसपी ने परेड की सलामी ली। इसी कड़ी में श्री सजवाण ने एमटी शाखा, मैस, बैरिक, क्वार्टर गारद, जीडी, गणना कार्यालय, कैंटीन, आरओ प्लांट, प्रधान लिपिक कार्यालए एवं एकाउंट कार्यालय का गहनता के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव व अवलोकन करते सम्बंधितों को उचित दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी मनोज कुमार यादव व एसपी देहात सागर जैन भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़