खबर क्षेत्र बबेरू के अंतर्गत गुरौली सपहाई का है जहां पर आज शिवाय फिलिंग स्टेशन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का किया गया उद्घाटन । उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद दोपहर 1:00 बजे श्रीमती कलावती तिवारी ,हरि नारायण द्विवेदी, सुमन देवी, ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन बता दें कि बबेरू कस्बे से कमासिन कस्बे की दूरी लगभग 21 किलोमीटर पर कोई पेट्रोल पंप नहीं था जिसमें क्षेत्र वासियों को डीजल व पेट्रोल भरवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिसमें आज 6 मार्च 2025 दोपहर 1:00 बजे पेट्रोल पंप का विधवत उद्घाटन किया गया पेट्रोल पंप में मुफ्त हवा, स्वच्छ पेयजल ,शौचालय पेट्रोल पंप में सीसी कैमरे, सुरक्षा की दृष्टि से सिक्योरिटी गार्ड की सुविधाए उपलब्ध है इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के मैनेजर मिथिलेश कुमार यादव प्रयागराज ,प्रबंधक अरविंद द्विवेदी , प्रोपराइटर जितेंद्र कुमार द्विवेदी उर्फ मम्मू द्विवेदी देवा मार्केट गुरौली सपहाई सहित भारी संख्या में ग्राहक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे वहीं पेट्रोल पंप चालू होने की वजह से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है जीतेंद्र द्विवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट