पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज विकासखण्ड बरखेडा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ में कोरोना संक्रमण से बचाव, आॅपरेशन कायाकल्प योजना, पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्यों से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में मा0 विधायक बरखेड़ा श्री किशनलाल राजपूत द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए सभी से अपने खातों को क्रियाशील करने हेतु आवश्यक अभिलेख, डोगल सहित समस्त कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुये गांव के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्रारम्भ कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि गांव की जनता ने विकास की जिम्मेदारी आप सभी के हाथों में दी है, इसलिए बिना किसी भेदभाव के गांव का विकास कराते हुये प्रत्येक जरूतमंद को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करें,
जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास कर सके।
आयोजित कार्यशाला में ज्वाइंड मजिस्टेªट नूपुर गोयल, उप जिलाधिकारी बीसलपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी बरखेडा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फूलचंद राठौर ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत