चिचोली :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर जनपद पंचायत चिचोली की ग्राम पंचायत चुरनी में विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता महिला उपसरपंच श्रीमती सावित्री राजेंद्र आर्य ने की। महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर सरपंच श्रीमती सावित्री आर्य ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिला अबला नहीं सबला है, महिलाएं अपने अधिकारों को पहचाने और उनका उपयोग कर सशक्त बने, लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में ना करें। परिवार के पुरुष सदस्यों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी की प्रदेश के सीएम द्वारा आज लाडली बहन योजना के तहत 1250 रुपए लाडली बहनों के खाते में डाले जा रहे हैं। बैठक में प्रधानमंत्री आवास सर्वे सूची का वाचन किया गया, जिसमें 168 हितग्राहियों के नाम है, जो पात्र हितग्राहियों के नाम छूट गए हैं वे भी अपने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करें। नशा मुक्ति के लिए उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया। बैठक में पूर्व सरपंच राजेंद्र पटेल आर्य, सरपंच दिलीप उइके सचिन लखन बोरबन नोडल अधिकारी पटवारी सूरत सिंह धुर्वे एवं 6 महिला पंच एवं एक आधा सैकड़ा से ऊपर महिलाएं विशेष ग्राम सभा में उपस्थित थी।