उरई(जालौन):
बुंदेलखंड मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा:
सीतापुर में पत्रकार के हत्यारों को मिले सजा व पत्रकार के परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी की मांग:
उरई, सीतापुर जिले के दैनिक जागरण समाचार पत्र के तहसील संवाददाता राघवेन्द्र बाजपेई की माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े हत्या कर दी गई जो योगी सरकार के लिए एक चुनौती है । भाजपा सरकार में खुले आम गुंडई स्थानीय प्रशासन के लिए शर्मसार करने वाली है यही नहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती है जबकि सरकार ने प्रदेश को अपराधमुक्त करने का बीड़ा उठा रखा था लेकिन ऐसे छुटभइयों के कारनामों से प्रदेश सरकार को बदनामी झेलनी पड़ती है बुंदेलखंड मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पी सिंह सचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व मे सोमवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय से ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि दिवंगत पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के आश्रितों को 25 लाख की धनराशि के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाय । यह भी मांग की गई कि हत्यारोपियों के साथ साथ षड्यंत्रकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो उनपर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति कुर्क की जाय यही नहीं सरकार पैरवी कर अविलंब सजा सुनिश्चित कराए । वहीं जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को शीघ्र प्रेषित किया जाएगा । ज्ञापन में प्रमुख रूप से मान्यता प्राप्त पत्रकार अरविंद द्विवेदी, सुधीर त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी,अशोक पुरवार, राजू सैनी,अनिल शर्मा,राकेश द्विवेदी,अचल शर्मा, अनिल कुमार ओझा(बाॅबी भाई), सुधीर राना, राहुल दुबे, सुशील पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय,मुन्नेस,सुरेन्द्र सिंह,रोहित सोनी, शत्रुघन सिंह, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव,हाशिम राजा,दीपेश गुप्ता,पवन यादव,आदि वरिष्ठ पत्रकारगण मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन)उ.प्र.