अपराध एवम त्योहार रजिस्टर खंगाल सम्बंधित अभिलेखों का बहुत ही बारीकी के साथ किया अवलोकन
थाना तीतरों प्रभारी संजीव शर्मा सहित समस्त उपनिरीक्षको के साथ गौष्ठी कर लम्बित पड़ी विवेचनाओं के शिघ्र निस्तारण के भी दिए सख्त निर्देश
थाना परिसर का भी जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था को लेकर काफी संतुष्ट नजर आए एसपी देहात सागर जैन
मेस,बे्रक,थाना कार्यालय,सीसीटीवी फुटेज,साइबर हेल्प डेस्क,शौचालय एवम मालखाना का भी जायजा लेते दिखाई दिए एसपी देहात
एसपी देहात के वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी गंगौह रूचि गुप्ता भी रही मौजूद
पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन पंहुचे थाना तीतरो,जहां पर उन्होंने इंस्पेक्टर संजीव शर्मा सहित समस्त थाना स्टाफ की सलामी ग्रहण करने के बाद थाना तीतरो का वार्षिक निरीक्षण कर,दिए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश।एसपी देहात सागर जैन द्वारा थाना प्रभारी कार्यालय में जाकर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा सहित समस्त उपनिरीक्षको के साथ एक मीटिंग कर सभी को किया आदेशित तथा त्यौहारो के मध्यनजर अपराधो की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।उन्होंने सभी उपनिरीक्षको को सख्त आदेश देते हुए कहा,कि कोई भी विवेचना पेंडिंग नजर ना आए,उसका निस्तारण तत्काल हो।इसके बाद उनके द्वारा बे्रक,मेस,साइबर/महिला हेल्प डेस्क,मालखाना,सीसीटीवी फुटेज,शस्त्रों का रखरखाव एवम महिला व साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला व पुलिस कर्मियों को भी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।और यही नहीं एसपी देहात थाना परिसर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी काफी संतुष्ट नजर आए।कम से कम 2 घंटे थाने में रहने के बाद उनके द्वारा थाना प्रभारी संजीव शर्मा को यह भी आदेश दिए गए,कि नशा तस्कर,वांछित/वारंटियों की भी तत्काल गिरफ्तारी हो एवम थाने में आये हर फरियादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का तत्काल जांच के बाद नियमानुसार निस्तारण हो।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी गंगौह रूचि गुप्ता भी मोजूद रही।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़