नौगाँव | नगर में मंगलवार को बिना नम्बर बुलेरो कार में सवार पांच लोगों में से दो युवक बोनट पर बैठ कर सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए नगर की गलियों से गुजर कर लोगों से गाली गलोज कर उत्पात मचाया था और वीरेन्द कॉलोनी में क्राशिंग को लेकर 12 वीं के छात्र जीतेन्द्र यादव के साथ गुंडागर्दी कर मारपीट की थी जब छात्र ने गाली गलौज करने से मना किया तो बुलेरो कार में सवार 5 युवकों ने छात्र को बंधक बनाकर अपनी कार में कट्टे की नौक पर बैठाया और मऊसहानिया के पास होटल हिल्स व्यू के पास छोड़कर भाग निकले थे यह पूरी वारदात सीसीटीवी केमरे में केद हो गयी थी और फरयादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की गोल्डन दादा के दो साथी अवैध शराब लेकर बरिया चौकी के पास देखे गए मुखबिर की सटीक सुचना पर थाना प्रभारी संजय बेदिया ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचें पुलिस को देख युवक भागने लगे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को दबोचा और पुलिस की पूछताछ पर युवकों ने अपना नाम शिवा उर्फ़ शिवांश त्रिपाठी निवासी चंदला एवं वीरेंद्र उर्फ़ रोहित अहिवार निवासी छोटी महोइ थाना सरवई को सफ़ेद रंग की बुलेरो गाडी 7 पेटी देशी मंदिरा प्लेन कुल 315 कवाटर 22050 रूपये की शराब को अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया आरोपियों के विरोध अपराध पंजीयन कर न्यायलय में पेश किया गया मामले में जब्त बुलेरो बिना नम्बर की गाडी पर राजसात की कार्यवाही हेतु कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया इस दौरान एसडीओपी कमल कुमार जैन ,थाना प्रभारी संजय बेदिया,उपनिरीक्षक शेलेन्द्र यादव,संजय पांडे ,राजकुमार मिश्रा,हिर्देश सिंह ,भूपेंद्र,आकाश ,आदित्य की अहम भूमिका रही
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर