NCC OTA ग्वालियर की दीक्षांत परेड का हुआ भव्य आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ द्वारा की गई ऐतिहासिक परेड की समीक्षा…
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव सीनियर जर्नलिस्ट
एनसीसी ओटीए ग्वालियर में दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया… इस परेड की समीक्षा संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री द्वारा की गई…
कोर्स में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले निम्न प्रशिक्षार्थियों को श्री संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए:-
(क) कनिष्ठ स्कन्ध की मेरिट क्रम में प्रथम होने पर एन सी सी महानिदेशक का प्लेक ऑफ ऑनर राजस्थान निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर संजना राठौर को प्रदान किया गया।
(ख) कोर्स में सर्वश्रेष्ठ एएनओ होने के लिये “एनसीसी महानिदेशक ट्रॉफी” मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर अश्विनी राठौर को प्रदान किया गया ।
(ग) एनसीसी विषयों में सर्वश्रेष्ठ एएनओ होने के लिये “शर्मा कप” मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर पूजा को प्रदान किया गया …
(घ) विशेष कौशल प्रदर्शन के लिये कमांडेंट का स्वर्ण पदक केरला एवं लक्ष्द्वीप निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर सुनीता हुड्डा को प्रदान की गई ।
(च) नेतृत्व विशेषता एवं प्रेरणा प्रदर्शन के लिये “लीडरशिप ट्रॉफी” दिल्ली निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर अंजली तोमर को प्रदान की गई ।
(छ) परेड को कमान करने के लिये “कमांडेंट का स्वर्ण पदक” एनईआर निदेशालय की थर्ड ऑफिसर निआगथिआज़म को प्रदान किया गया
(ज) चेम्पियनशिप बैनर “अहिल्याबाई” कंपनी को प्रदान किया गया जिसे दिल्ली निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर प्रवीन ने प्राप्त किया ।
3. परेड को संबोधित करते हुए श्री संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री ने एएनओज् से एनसीसी नियमों पर अमल करने एवं एनसीसी कैडेट्स को उचित मार्गदर्शन करने का आह्वन किया। उन्होने सभी ट्रेनीस को अनुकरणीय परेड, त्रुटिहीन उपस्थिति और अपने प्री- कमीशन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होनें सभी अनुदेशात्मक और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी विशेष बधाई दी जिन्होंने उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये अथक परिश्रम किया है।
4 पिपिंग सेरेमनी किये जाने के पश्चात् इन महिला एनसीसी अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष 0 कर्नल इतिका सूरी, प्रशिक्षण अधिकारी ( समन्वय) एवं मेजर प्रतिभा तिवारी, प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा शपथ दिलवाई गई जिसके तहत् सभी प्रशिक्षार्थियों ने एनसीसी नियमों पर अमल करने की शपथ ली। 122 प्रशिक्षार्थियों को भव्य दीक्षांत परेड में रैंक प्रदान किये गए