खबर सहारनपुर के छुटमलपुर से
छुटमलपुर, सहारनपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक युवक को बेरहमी से मार-पीटकर घायल किया गया
पीड़ित युवक, मुसब्बर पुत्र अब्दुल गफ्फार, कस्बे की मुस्लिम कालोनी का निवासी है। वह मदिना मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था, तभी उसी मुहल्ले के कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और गंदी गालियां देने के बाद बेरहमी से मार-पीटकर घायल कर दिया।
इस घटना की लिखित तहरीर फतेहपुर थाना पुलिस को सौंप दी गई है, और पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुसब्बर का मेडिकल कराया है और कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़