ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मीरापुर में ई रिक्शा चालक की हत्या , पैसे को लेकर हुआ था विवाद सिर पर पटरा मारने से हुई मौत

```

प्रयागराज जिले के अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर इलाके में मंगलवार देर रात करीब ग्यारह बजे पुलिस को खबर मिली कि अतरसुइया थाना क्षेत्र में मीरापुर कब्रिस्तान के पास एक युवक का कत्ल हो गया है। सूचना के बाद सबसे पहले अतरसुइया पुलिस वहां पहुंची। फिर युवक का शव मिलने की पुष्टि होने पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस को पता चला कि कत्ल लकड़ी के पटरे से सिर पर प्रहार कर किया गया था। घटना के पीछे पैसों का विवाद सामने आया। हत्या के बाद भाग रहे शख्स को लोगों ने पकड़ लिया था जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि बैदनटोला रानीमंडी निवासी 35 साल का रईस  ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था। उसकी दोस्ती उसी मोहल्ले के ई-रिक्शा चालक गुड्डू से थी। दोनों रोज रात मीरापुर कब्रिस्तान के पास शराब पीते थे। मंगलवार देर रात भी दोनों यहां शराब पी रहे थे। इसी बीच उन दोनों के बीच पैसों का विवाद हो गया। रईस के जेब से गुड्डू ने कुछ रुपये निकाल लिए थे। रईस वही पैसे उससे मांग रहा था। बातचीत के दौरान दोनों में हाथापाई होने लगी। रईस ने गुड्डू को थप्पड़ मारा तो उसने वहीं पास में रखे लकड़ी के पटरे को उठा लिया और एक के बाद एक कई वार रईस के सिर पर कर दिए। खून से लथपथ होकर रईस वहीं जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। हमलावर गुड्डू भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। लोग रईस को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। 

सीओ तृतीय आस्था जायसवाल ने बताया आरोपित को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की गई, लेकिन वह इतने नशे में था कि ठीक से बोल तक नहीं पा रहा था। पुलिस का कहना है कि रुपये के लेन-देन में दोस्त ने ही कत्ल किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पटरा बरामद कर लिया गया है।

पवन कुमार पाल

 ब्यूरो चीफ प्रयागराज

इंडियन टीवी न्यूज़

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *