ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

खेड़ली: अलवर जिला कलेक्टर ने किया राजकीय रेफरल चिकित्सालय का निरीक्षण अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

```

अलवर जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया ने कस्बे के रेफरल चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया आज 5:45 पर कलेक्टर ने सरकारी अस्पताल के वार्ड सहित एक्स-रे विभाग व वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा डॉक्टरों से महिलाओं की डिलीवरी के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सकों से ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा ऑक्सीजन प्लांट की जगह का भी निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों को ऑक्सीजन प्लांट के बारे में सलाह मशवरा किया और कोरोना की तीसरी लहर से सावधानियां बरतने को कहा और तीसरी लहर से बचाव मैं अभी से लगने के बारे में कहा तथा कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिए की 18 प्लस और 45 प्लस को जल्द से जल्द दोनों वैक्सीने लगाने के बारे में कहा जिससे कि पहली वैक्सीन तब काम करेगी जब दूसरी वैक्सीन डोज लग जाएगी और इसी के साथ अस्पताल के चिकित्सक हरगोविंद मीणा, विकास अग्रवाल व बीसीएमओ रवि राज वर्मा ने अस्पताल में 108 एंबुलेंस व 104 एंबुलेंस नहीं होने की बात कही इस पर कलेक्टर ने जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही उनके साथ कठूमर एसडीएम अनिल सिंघल खेड़ली थाना अधिकारी सज्जन कुमार मौजूद थे इसी के साथ अलवर जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया कस्बे में 3:30 बजे आए और कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा के निवास पर गए वहा करीब 1 घंटे बंद कमरे में बातचीत की कठूमर विधायक के कार्यकर्ताओं ने बताया यह बैठक केवल शिष्टाचार है इसके बाद कस्बे के पूर्व अध्यापक शशिकांत बंसल के पिताजी के निधन व पूर्व कंपाउंडर धन्नालाल के पिताजी के निधन पर शोक प्रकट करने गए। 

जयपुर से ब्यूरो चीफ पूरण मीणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *