रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव
स्कूल संचालकों की लूट को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे पुस्तक मेला में दो स्कूल संचालको को अपनी मनमानी भारी पड़ी है।
निजी का प्रकाशकों की किताबें जानबूझकर के उपलब्ध न कराकर मनमानी करने के मामले में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल महाराजपुरा और अमर पब्लिक स्कूल थाटीपुर के प्राचायों पर एफआइआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर शिक्षा विभाग द्वारा दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया हैं कि स्कूलों द्वारा उनके पुस्तकों की कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही कई पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही. शिकायत मिलने पर जब इनको नोटिस जारी किया गया तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। दो रोज पहले ही कलेक्टर ने स्कूल संचालकों को फटकार लगाई थी व स्कूलों को नोटिस भी जारी किए थे. अब जिला शिक्षा अधिकारी ने दो स्कूलों पर आपराधिक केस दर्ज कराया हैं. एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि दोनों स्कूल के प्रचार्यों के खिलाफ एफ आईं आर दर्ज कर ली गई हैं. अब इनकी जांच की जा रही हैं।