ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

1 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपदभर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

```

अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष साफ सफाई, फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाये जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 जुलाई से 25 जुलाई के मध्य चलाये जाने वाले दस्तक अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। डीएम ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, पंचायतीराज, महिला एंव बाल विकास, नगर निकाय सहित अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है, जो आपस में सामंजस्य स्थापित कर परस्पर सहयोग करते हुए एक टीम के रूप में कार्य कर इस अभियान को शत प्रतिशत रूप से सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे। 

डीएम ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर बुखार के रोगियों के साथ ही खांसी एवं सांस लेने में परेशानी के लक्षण के रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त कर उसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर ब्लॉक मुख्यालय को प्रेषित करेंगी। तो वहीं दस्तक अभियान में घर-घर भ्रमण कर नए जन्मे शिशुओं का नाम व पता दर्ज करते हुए उनका एवं वंचित शिशुओं का शतप्रतिशत रूप से सम्पूर्ण टीकाकरण कार्य पूरा कराएंगी। 

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, सीएमओ डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीएमएस डा0 अशोक कुमार, सीएमएस डा0 राजेश अग्रवाल, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीआईओएस मिथलेश कुमार, एसीएमओ डा0 राम सिंह, डीपीओ संजय कुमार सिंह, डा0 सतीश चन्द्र नागर, डा0 सीएल यादव सहित अन्य अधिकारीगण, समस्त एमओआईसी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जनपद एटा उत्तर प्रदेश

 रिपोर्टर-मानपालसिह

इंडियन टीवी न्यूज चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *