ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

एटा:सभासदों द्वारा धरने के क्रम में डीएम ने एडीएम प्रशासन, एएसडीएम को दिए जांच के आदेश

```

एडीएम प्रशासन, एएसडीएम ने मौके पर जाकर किया स्थलीय निरीक्षण

एटा। नगर पालिका परिषद एटा के सभासदों द्वारा कलक्ट्रेट धरनास्थल पर धरना किए जाने वाले प्रकरण का डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कड़ा संज्ञान लिया है। डीएम ने सभासदों द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र एवं एएसडीएम राजीव पाण्डेय को गंभीरतापूर्वक जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि एडीएम प्रशासन को पांच कार्यां की स्थलीय जांच करने एवं एएसडीएम को पांच कार्यां की स्थलीय जांच कर उपलब्ध कराई जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र एवं एएसडीएम राजीव पाण्डेय ने सोमवार को अपने-अपने आवंटित पांच-पांच कार्यां का स्थलीय निरीक्षण किया है। निरीक्षण आख्या शीघ्र जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।

जनपद एटा उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर-मानपालसिह

इंडियन टीवी न्यूज चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *