रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव
पुलिस अधीक्षक दतिया वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे व के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ौनी पुलिस ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं उनकी तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 30.03.25 को मुखबीर की सूचना पर से पार्वती वियर हाउस के पास दतिया रोड़ से आरोपी गौरव कुशवाह पिता राजेश कुशवाह उम्र 30 साल निवासी बग्गीखाना दतिया को चार पहिया वाहन क्र. एमपी-07- जेडसी-8309 से अबैध शराब रखकर बेचने के लिए जाते समय थाना बडौनी प्रभारी बड़ौनी द्वारा हमराह फोर्स के आरोपी को कार व अवैध शराब सहित पकड़ा।
आरोपी की कार से इम्पेरियल ब्ल्यू ब्हिस्की शराब के क्वाटरो से भरी 02 पेटी व गोवा बिहस्की शराब के क्वाटरो से भरी हुई 03 पेटी व ब्लेक फोर्ड वियर की 10 पेटी व किंग फिसर वियर की 02 पेटी *जिनकी कुल कीमत 86,490/ रुपये* एवं एक चार पहिया वाहन एमपी-07- जेडसी -8309 कीमती लगभग 08 लाख रुपए, *कुल मशरूका 8,86,490/रूपये* कीमती आरोपी के कब्जे से जप्त कर, थाना बड़ौनी पर अप.क्र-93/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*सराहनीय भूमिका* – उक्त कार्यवाही में *एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला*, थाना प्रभारी बड़ौनी निरी.दिलीप समाधिया ,सउनि मानसिह, सउनि बलबीर सिह गुर्जर, प्र.आर.245 रामसिह, प्र.आर.161 महेन्द्र शर्मा, प्र.आर.989 रामसेवक यादव, प्र.आर.173 सोवरन सिह जाट, आर.65 आनन्द शर्मा, आर.712 योगेन्द्रसिह, आर. चालक 386 रवि पाठक, आर. अंकित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।