पंचदेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ,भव्य कलशयात्रा से हुई शुरुआत शुरुआत
दुद्धी सोनभद्र।कस्बे के पंचदेव मंदिर में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है ।जिसकी शुरुआत वासंतिक चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा से की गई ।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल हुई। यह आयोजन श्री पंचदेव सेवा समिति और दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है । कलश यात्रा नगर के पंचदेव मंदिर से निकल कर प्राचीन शिवाजी तालाब पहुंचा, वहां से कलश में जलभोजी कर कलशयात्रा नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए संकटमोचन मंदिर होते हुए मां काली मंदिर पहुंची और वहां से दर्शन उपरांत कलश यात्रा पुनः पंचदेव मंदिर कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई ।जिसके बाद कलश को स्थापित किया गया ।
श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य वक्ता ओम कृष्ण दास जी महाराज होंगे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह