ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
जवानों ने 45 लाख की इनामी महिला नक्सली को किया ढेर
31/3/2025
बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा में डी आर जी और बस्तर फाइटरस ने 45 लख रुपए की इनामी नक्सली गुमा डिवेली रेणुका भानु उर्फ सरस्वती उर्फ दयमती को मुठभेड़ में मार गिराया। रेणुका पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 लख रुपए और तेलंगाना सरकार ने 20 लख रुपए का इनाम घोषित किया था। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई माओवादी की सेंट्रल रीजनल ब्यूरो, सीआरबी प्रेस टीम की इंचार्ज और प्रभात पत्रिका की संपादक थी।
यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा से लगे नेलगोड़ा इकेली और बेलनार गांव के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घटना स्थल से एक इसास रायफल, मैगजीन, गोला बारूद, लैपटाप, नक्सली साहित्य, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक उपयोगी समान बरामद किया।