ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

Pilibhit | डीएम पुलकित खरे और एसपी किरीट सिंह ने गुरुवार को संयुक्तरुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया

```

डीएम पुलकित खरे और एसपी किरीट सिंह ने गुरुवार को संयुक्तरुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने अस्पताल, कैदियों के बैरक, पाकशाला आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भोजनालय में कैदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन एवं मेन्यू चार्ट के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए हुए डीएम ने जेलर को निर्देश दिए कि कैदियों को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन कराएं। कहा कि बीमार कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने जेलर को निर्देश दिए कि मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधाएं दी जाए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंड मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, जेलर विक्रम सिंह, रामाकान्त दोहरे आदि मौजूद रहे।

पीलीभीत से अवनीश कुमार ब्योरा चीफ़ इडियन टीवी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *