ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पीलीभीत लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भाजपा विधायक ने किया सम्मानित

```

पीलीभीत लोकतंत्र को बचाने के लिए आपातकाल का किया गया था विरोध :बाबूराम
पूरनपुर ।भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने शुक्रवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अपने कार्यालय में बुलाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आपातकाल की विस्तार से चर्चा की, विधायक ने कहा कि आज के ही दिन आपातकाल लगाया गया था, प्रजातंत्र की आड़ में राजतंत्र कायम करने के उद्देश्य से आपातकाल लगाया गया था जो निंदनीय है, जिसमें विरोधी नेताओं को झूठे अपराधों में जेल भेजा गया था। जिसमें भाजपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान के रूप में प्रतिमाह ₹5000 की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा आपातकाल के समय लोकतंत्र की रक्षा ना की गई होती तो आज के दौर में लोकतंत्र समाप्त हो जाता , उस समय जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया था, जो एक गणित कार्य था। इस दौरान विधायक ने लोकतंत्र सेनानियों में सुंदरलाल ,बनवारी लाल, इकबाल सिंह, ईश्वरी प्रसाद, बोरेलाल मिश्रा के अस्वस्थ होने पर उनके सुपुत्र कुलदीप मिश्रा को भी विधायक ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। । इस दौरान मुख्य रूप से ऋतुराज पासवान ,बालक राम, पंडित संजय तिवारी, प्रधान कमलाकर, रामनिवास सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठोर

(इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *