ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

फतेहपुर | प्रधान के रहमों करम पर आशियाने को मोहताज कई परिवार

```

हुसैन गंज/फतेहपुर।एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को छत देने का वादा किया है और उन मंसूबों पर कार्य भी कर रही है।

के हुसैनगंज क्षेत्र के दौलतपुर ग्राम सभा में प्रधान की मनमानी के कारण कई वर्षों से गरीबों को आशियाना तक नसीब नहीं हुआ है। बताते चलें कि अनीता देवी पत्नी रामू विश्वकर्मा निवासी ग्राम दौलतपुर ग्राम पंचायत आलमपुर नरही विकासखंड भिटौरा इनके अलावा दौलतपुर गांव के अंतर्गत शाहिना बेगम पत्नी अवधेश कुमार विश्वकर्मा अति निर्धन गरीब परिवार से हैं कई बार आवास के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद ग्राम प्रधान की मनमानी के कारण इन्हें अभी तक आवास नहीं मिला है।
वर्तमान में दौलतपुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान कल्पना सिंह पत्नी अभिषेक प्रताप सिंह है। वहीं इससे पूर्व भी गांव की प्रधान कल्पना सिंह की सास विजयलक्ष्मी पत्नी भानु प्रताप सिंह थी 5 वर्षों से निरंतर प्रधान रहने के बाद अब अगली पंचवर्षीय में भी प्रधान बनने के बावजूद ग्राम प्रधान इन गरीबों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे इनके रहने व खाने की कोई उचित व्यवस्था ना होने के कारण पन्नी डालकर इन्हें गुजर-बसर करना पड़ रहा है।  बरसात का मौसम शुरू हो चुका है इस स्थिति में लोगों का गुजर-बसर करना बड़ा ही दूभर हो रहा है। इन सबके बावजूद इन गरीबों को अभी तक आवास मिलने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब देखना यह है कि कब तक ग्राम प्रधान की मेहरबानी इन गरीबों पर होगी और कब तक इन्हें आवास मिलेगा।

जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *