ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डिंडोरी: नाव निर्मित मकान के सेफ्टीक टैंक में मिला युवक का शव

```

बिजली के करंट से मौत होने की जताई जा रही आशंका ,पुलिस कर रही है जाँच  डिंडोरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 6 में निर्माणाधीन मकान में बने सेफ्टी टैंक में युवक का शव पाया गया घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर नगर परिषद के सहयोग से युवक के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 निवासी आशीष तिवारी पिता परसराम तिवारी उम्र 35 वर्ष का मकान वार्ड नंबर 6 गणेश मंदिर रोड में बन रहा था। बताया जाता है कि युवक शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे अपने नवनिर्मित मकान में गया था जो शनिवार की दोपहर तक वापस नहीं आया। मृतक के पड़ोसियों ने नवनिर्मित मकान में जाकर पतासाजी की तो घटना की जानकारी लगी।नवनिर्मत घर में सामने की ओर बने सेप्टिक टैंक में युवक का शव अधजली अवस्था में पाया गया जिसके बिजली के करंट लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

प्रशांत सिंह सिसोदिया

ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *