ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

गांव के मंदिर में जाने वाली सड़क पर किया जा रहा घटिया निर्माण

```

मुरैना जिले की तहसील कैलारस के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिरी से बहरारा माता की ओर जाने वाली सड़क मैं ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है बहुत ही घटिया निर्माण। कैलारस तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिरी से बहरारा माता की ओर एक सड़क बनाई जा रही है वह सड़क ठेकेदार के द्वारा बहुत ही घटिया निर्माण किया जा रहा है उसमें न तो कहीं मरम दिखाई दे रहा है एवं मिट्टी डालकर उसके ऊपर डामर का छिड़काव कर उसे किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि हमने ठेकेदार के साथ आए हुए अधिकारी से इसकी शिकायत की तो अधिकारी ने यह कहते हुए कि बहुत अच्छा निर्माण किया जा रहा है और बात टाल दी ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क 1 साल भी नहीं चल पाएगी इसमें गड्ढे हैं एवं मिट्टी के ऊपर ही डामर किया जा रहा है ठेकेदार के द्वारा लगता है कि प्रशासन को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है ऐसी घटिया सड़क से यहां पर कभी भी हादसा हो सकता इसका जिम्मेदार कोन होगा शासन या फिर वह ठेकेदार अब देखना होगा कि इस पर प्रशासन के द्वारा क्या कार्यवाही होगी या प्रशासन मोन रहेगा।

मुरैना जिले से ब्यूरो चीफ शैलेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *