सहारनपुर एनआरआई अजय गुप्ता, उनके बहनोई अनिल गुप्ता एवं भाई अतुल गुप्ता व राजा गुप्ता के सहारनपुर आगमन पर वार्ड 51 के पार्षद अहमद मलिक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन पार्षद अहमद मलिक के निवास स्थान पर संपन्न हुआ, जहां नगर निगम के कई गणमान्य पार्षद और महापौर डॉक्टर अजय सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
स्वागत समारोह में डी पी सी न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन जावेद साबरी, नगर निगम के प्रमुख पार्षदों में अहमद मलिक, भूरा मलिक, डॉक्टर एहतेशाम, स्वराज सिंह, अब्दुल खालिक, फजलुर रहमान, हाजी गुलशेर, मोहर्रम अली पप्पू, नितिन जाटव, मोहम्मद कलीम, सईद सिद्दीकी, इजहार मंसूरी, नदीम अंसारी, मनोज प्रजापति, अब्दुल खालिक, मुकेश गक्कड़, फहाद सलीम, विनोद सैनी, नीरज शर्मा, इमरान सैफी, फराज अंसारी, ठाकुर दिग्विजय सिंह, राजीव अन्नू, समीर अंसारी, जफर अंसारी, परवेज मलिक, आसिफ अंसारी, महमूद हसन, नूर आलम, डॉक्टर मोहतेसिम, मोहम्मद जावेद एडवोकेट और डॉक्टर मंसूर अहमद, मयंक गर्ग, गौरव जैन सुषमा बजाज उपस्थित रहे।
सभा का संचालन समाजवादी पार्टी के पार्षद अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू ने किया। इस दौरान अजय गुप्ता के साथ उनके गुरुजी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नगर निगम के सभी पार्षदों और अहमद मलिक को आशीर्वाद प्रदान किया।
अजय गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा, “मेरे लायक जो भी कार्य हो, कृपया बताएं। मैं तन-मन-धन से सदैव आपके साथ खड़ा हूं।” उनके इस आत्मीय आश्वासन से सभी पार्षद बेहद प्रसन्न हुए और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
अंत में, सभी का आभार व्यक्त करते हुए अजय गुप्ता अपने निवास स्थान के लिए रवाना हुए।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़