बड़ी खबर: सहारनपुर के घुन्ना क्षेत्र में 5 दिन तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित – विद्युत विभाग ने जारी की सूचना
सहारनपुर के विद्युत वितरण उपखण्ड घुन्ना क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है।
विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 17 अप्रैल 2025 से 21 अप्रैल 2025 तक, प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक, विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
क्या है कारण?
वर्ष 2024-25 के बिजनेस प्लान के अंतर्गत, 33/11 केवी उपकेन्द्र घुन्ना में निम्नलिखित कार्य किए जाने हैं:
वीसीबी (VCB) का प्रतिस्थापन
नई अर्थिंग प्रणाली की स्थापना
नए केबिलों का इंस्टॉलेशन
उपखण्ड अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा जताई है और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति:
औद्योगिक इकाइयाँ:
सी.टी.आर., एम.सी.एफ. बेहट, एम.सी.एफ. सहारनपुर
घरेलू क्षेत्र:
अलीपुरा, बोंदकी, माटकी, शंकरपुर, हसनपुर, बाबैल, टोपरी, देवला, बिजोपुरा, पीकी पीटीडब्लू, घुन्ना पीटीडब्लू
विद्युत विभाग द्वारा आग्रह किया गया है कि शटडाउन अवधि में संयम व सहयोग बनाए रखें, ताकि कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जा सके
सूत्र: उपखण्ड कार्यालय, विद्युत वितरण उपखण्ड – घुन्ना, सहारनपुर
मो. 9193330762
रिपोटर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़