उरई(जालौन):
एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक:
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश:
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार उरई में वर्चुअल अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्रवाई, बीट प्रणाली की प्रभावशीलता एवं वर्तमान में संचालित अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करते हुए आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने एवं थाना क्षेत्रों में नियमित पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और जनता की समस्याओं के समाधान में तत्परता बरतने को भी कहा। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर समन्वय एवं सक्रियता से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है और जनता का विश्वास जीता जा सकता है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता फ़ौजदारी लखन निरंजन, नगर क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह, क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेन्द्र बाजपेई, क्षेत्राधिकारी कोंच डॉ. देवेंद्र पचौरी, क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश सिंह,क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ राम सिंह उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश