मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक के दोनों पैर क्षतिग्रस्त,रेफर
दुद्धी सोनभद्र।आज शनिवार की सुबह क्षेत्र के धनौरा में एक मालगाड़ी के चपेट में आने से एक युवक का दोनों पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ,जिससे युवक लहूलुहान व गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायलावस्था में युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर ले जाया गया ।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधीक्षक शाह आलम ने युवक के गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ।
बताया जाता है कि रेलवे गेट नंबर 62 63 के बीच आउटर सिग्नल पर मालगाड़ी रुकी हुई थी इसी दौरान युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था कि मालगाड़ी आगे बढ़ी गई और युवक शिव पूजन भारती 20 पुत्र शत्रु भारती निवासी ग्राम धनौरा मालगाड़ी के चपेट में आ गया ।इस घटना में युवक के दोनों पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।मालगाड़ी महुअरिया स्टेशन के तरफ से दुद्धीनगर स्टेशन की ओर आ रही थी ।युवक के दोनों पैर क्षतिग्रस्त होने से परिजन सदमे में है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह