आंगनवाड़ी कार्यकर्ती फर्जी नियुक्ति मामले में अधिवक्ता ने चार अधिकारियों को भेजा नोटिस
दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी स्थित बाल विकास परियोजना में कार्यकर्ती पद पर हुए फर्जी नियुक्ति मामले में अधिवक्ता दिनेश प्रसाद एडवोकेट प्रयागराज ने कार्यकर्ती नियुक्ति मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास सोनभद्र ,निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ ,जिलाधिकारी सोनभद्र,मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र को नोटिस जारी करते हुए अधिकारियों से नियुक्ति के मामले में जवाब मांगा है । प्रार्थनी उज्ज्वला कौशिक पत्नी रुपेश कुमार निवासी अमवार ब्लाक दुद्धी ने कहा की चयन प्रक्रिया के द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश एवं कानूनी प्रक्रिया द्वारा मेरा चयन किया गया है ।उक्त पद प्रथम वरीयता पर चयन समिति के द्वारा प्रार्थनी का नाम मेरिट लिस्ट में अंकित किया गया ।जिससे प्रार्थनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पद के अनुरूप पाई गई ।उसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी दुद्धी ने मौखिक रूप से प्रार्थनी से कहां की इस चयन के विरुद्ध आपत्ति आई है ,ऐसी स्थिति में आपका चयन संभव नहीं है ,यह सुनकर प्रार्थनी आश्चर्यचकित हो गई । प्रार्थनी ने कहां की चयन प्रकिया के तहत मेरिट लिस्ट में मेरा नाम आया था और मेरा नाम सूची से मनमाने तौर पर निरस्त कर दिया गया ।
जरिए अधिवक्ता ने अधिकारियों को 15 दिन के भीतर मामले का निस्तारण मेरिट सूची के आधार पर नियमानुसार करने को कहा गया है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह