लापरवाह थाना प्रभारी की वजह से यमुनापार में घटनाओं में आया इजाफा
समय रहते पुलिस नहीं करती ग्रस्त क्षेत्र में अपराधी मस्त
कुर्सी जाने के खतरे से ट्रक या फिर एक अपराधी को गिरफ्तार कर भेजते हैं जेल मुख्य अपराध पर अंकुश लगाने में फेल
प्रयागराज एसएसपी पिछले महीने यमुनापार में बड़ा फेरबदल करते हुए नए थाना प्रभारियों को चार्ज दिए ताकि की जनता की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बने क्षेत्र में हो रहे अपराध अवैध कारोबार अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके बता दें पिछले कुछ दिनों से लापरवाह थाना प्रभारियों की वजह से यमुनापार में एक बार फिर आम जनमानस की सुरक्षा खतरे में है अपराधी सक्रिय नजर आ रहे हैं कल मेजा थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद आज सुबह घूरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक कल देर रात घर से लापता हुआ था और आज खेत में उस की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई आपको बता दें यमुनापार के लापरवाह थाना प्रभारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए छोटी छोटी कार्रवाई करके गुड वर्क दिखाते रहते हैं ताकि जिले के कप्तान की नजर इन पर ना पड़े क्षेत्र वासियों का कहना है अगर समय रहते क्षेत्र में पुलिस गश्त करे तो अपराधियों का मनोबल कम होगा निश्चित रूप से हो रहे अपराध पर अंकुश लग सकता है घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरव दीक्षित ने बताया परिवार वालों की तहरीर के आधार पर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है पीएम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी घटना में शामिल हर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में हो रहे अपराध पर अंकुश लग सके
पवन कुमार पाल
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
इंडियन टीवी न्यूज़