आज दिनांक 27/06/ 2021 दिन रविवार को जिला- पीलीभीत (मंडी समिति) में तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था रजि. की एक छोटी बैठक का आयोजन किया गया।
*यह बैठक गोविंद एंड शिवम कमांडो टीम की ओर से रखी गई जिसमें मुख्य वरिष्ठ अतिथि बरेली मंडल से मंडल अध्यक्ष “आसे राम राजपूत जी” एवं मुख्य उप वरिष्ठ अतिथि बरेली मंडल से मंडल महामंत्री “दीपक सूर्यवंशी जी” उपस्थित हुए।
*कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया फिर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया संस्था के उद्देश बताएं और समाज में हमें किस प्रकार से सेवा करना है और बताया गरीब असहाय लोगों की मदद करना है और वृक्षारोपण पर्यावरण पर जोर देते हुए सभी सदस्यों से पेड़ लगाने का आग्रह किया संगठन शक्ति को कैसे आगे बढ़ाना है यह सब दिशानिर्देश जारी किए।
*इस बैठक में सहयोगी उपस्थित बरेली मंडल से मंडल उपाध्यक्ष “इंद्रजीत सिंह राजपूत जी”, बरेली मंडल मंत्री “शिवम लोधी जी” इस बैठक का आयोजन गोविंद एंड शिवम कमांडो टीम की तरफ से रखा गया।
*धन्यवाद
*हर कार्यकर्ता को भारी संख्या में वृक्ष लगाना है.
*अपने पर्यावरण को बचाना है एवं स्वच्छ बनाना है.
पीलीभीत से अवनीश कुमार ब्योरा चीफ़ इडियन टीवी न्यूज़ चैनल
.