आग में 20 बाइक के साथ ही लाखों की बैटरी चलकर खाक
सूचना देने के एक घँटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड
आग लगने कारण अज्ञात।
राजगढ़ संवाददाता रामबाबु चौहान
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में मंडी रोड़ स्थित फलौदी ऑटो मोबाइल ई बाइक शोरूम में रात्रि साढ़े नो बजे अचानक आग लग गयी. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि आसपास दहशत का माहौल निर्मित हो गया. आसपास के रहवासियों ने तुरंत दुकान मालिक रामबाबू गुप्ता कुलीखेड़ा वाले को सूचना दी एवं दमकल वाहन को सूचना दी…. बावजूद इसके दमकल वाहन मोके पर एक घँटे देरी से पहुंचा जिससे लगभग 20 ई बाइक सहित लगभग 15 लाख रुपए के आटोपार्टस और 25 बैटरी जलकर खाक हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लगभग एक घँटे की मशक्कत एवं चार पांच टैंकरों से पानी छिड़का गया तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। घटना में बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।
एक घँटे देरी से पहुंची दमकल
जानकारी अनुसार शोरूम मालिक श्याम गुप्ता लगभग 8:30 बजे रात्रि को सबकुछ चेक करने के बाद शोरूम बन्द करके गए थे। लगभग 9:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के बाद आसपास के रहवासियों द्वारा नगर पालिका में सूचना दी। लेकिन दमकल वाहन एक घँटे देरी से पहुंचा। बताया जा रहा है कि लगभग दो महीने से दमकल खराब थी। इधर लोगों ने आसपास से पानी के टेंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान शोरूम मालिक मोके पर पहुंच गए थे, फिलहाल नुकसान का आंकलन नही किया जा सका है।
विजुअल