नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
उपायुक्त के निर्देशानुसार फूड सेफ्टी ऑफिसर ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया।
हजारीबाग: उपायुक्त एवं एसीएमओ के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार 21 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा मैसर्स अनुप कैंटीन, के.बी. महिला महाविद्यालय, मैसर्स होटल उपकार, मैसर्स कमांडो सिक्योरिटी फोर्स, सर्किट हाउस कैंटीन, मैसर्स योलो कैफे एंड लाउंज और मैसर्स बीकानेर एक्सप्रेस के खाद्य पदार्थों निरीक्षण किया गया।
इस दौरान एफएसओ द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कोर्ट परिसर के पास विभिन्न फेरीवालों, खाद्य वेंडिंग प्रतिष्ठानों, सत्तू शरबत ठेलों आदि का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने भोजन और सत्तू तैयार करते समय साफ पानी का उपयोग करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने ढके हुए कूड़ेदान का उपयोग करने का निर्देश दिया। स्ट्रीट फूड विक्रेता को ऑन स्पॉट फूड रजिस्ट्रेशन निर्गत करते हुए प्रमाण पत्र वितरण किया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा लगातार अभियान चला कर किसी भी प्रकार के मिलावट या खाद्य सुरक्षा से संबंधित अपराध को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।